Posts

Showing posts from March, 2017

7/3/2017

Image
कैसे है आपलोग। आज रोज की तहर मै और भइया हॉस्पिटल ९ बजे पहुंचे हमने पापा को खाना खिलाया और उन्हें बाहर घुनामे ले गए। हमलोग पापा से बात कर रहे थे हमे वार्ड में बुलाया गया। हमलोग वार्ड में पहुंचे तो नर्स ने हमे बताया की आपके पापा को डिस्चॉर्ज कर रहे है वो ठीक है आपको शॉप से मेडिसिन लेकर आना है हम आपको मेडिसिन कैसे देना है पेशेंट को ये समझा देंगे। मै और  छोटा भाई मेडिसिन लेने चले गए। हम मेडिसिन लेकर नर्स से मिले नर्स ने हमे मेडिसिन कैसे देना है और कब देना है ये बताया इतने मे पापा मम्मी और जीजा जी भी आए जिन्होंने सारा सामान वार्ड से ले लिया था। हमलोग बाहर निकलकर ऑटो बुक किया जिसमे पापा मम्मी और जीजा घर निकल गए। मै और भाई बाइक से घर पहुंचे। अगले दिन होली था हमलोग होली की तैयारी करने लगे। डॉक्टर ने हमे बताया था कुछ दिन पापा को हल्का भोजन देना बाद में वो सबकुछ खा सकते है। डॉक्टर ने हमे बताय की आपलोग किसी भी हालत में पापा को ब्लड थिन (पतला ) की और वार्फेन को देना कभी नही भूलना।                               ...

4/3/2017

Image
कैसे हो दोस्तों मै हररोज की तरह हॉस्पिटल के लिए घर से ९ बजे निकल गया आज ट्रैफिक डेली से बहुत ज्यादा था जिसके कारण मुझे हॉस्पिटल पहुंचने में २ घंटे लग गए मै ११ बजे हॉस्पिटल पहुंचा मम्मी पापा से मिलकर आईसीऊ से बारह आ रही थी मै मम्मी से मिला मम्मी ने बताया की पापा तुझको पूछ रहे थे नीरज मिलने नही आया तो मम्मी ने उनको बताया वो डेली आपसे एक बार तो मिलता था पर पापा को कुछ याद नही था मै कुछदेर बाहर ही बैठा आईसीऊ से पापा का नाम लेकर हमे बुलाया गया और बोलै गया की अपने पेशेंट को बाहर घुमाओ मै और भाई विल चेअर पे पापा को बिठाकर पापा को बाहर लाय पापा ने बाहर आकर गाँव से आय हुए जीजा और भईया से बात की आधे घंटे बाद पापा को दुबारा बुला लिया गया। हमने डॉक्टर से पापा के हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया की आज शाम तक इनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायगा शाम को ५ बजे पापा को वार्ड में शिफ्ट किया गया पापा के जख्म भी काफी भर चुके थे। आज पापा के साथ हॉस्पिटल में भाई रहने वाला था। मै मम्मी और भइया घर के लिए निकल गए मै अपना बाइक लेने पार्किंग में गया तो देखा किसीने मेरे बाइक का हैलमेट लॉक तोड़कर हैलमेट नि...

3/3/2017

Image
पापा के सर्जरी हुए २ दिन बीत चुके है उन्हें होश नही आरहा है हमलोगो की चिंता बढ़ती जा रही है। मन में कई प्रकार के ख्याल आ रहे थे कहि कोई दुर्घटना न घट जाय हमलगो बार बार डॉक्टर से जाकर पूछ रहे थे की हमारे पेशेंट का क्या हाल है पर उनके द्वारा हमे यही बताया जा रहा था की अभी वो वेंटिलेटर पर है जैसे ही उनको होश आता है आपको बता दिया जायगा। पापा के बाद जिनका सर्जरी हुआ उनलोगो को होश आ चूका था। हम कर भी क्या सकते थे हमारे पास कोई और विकल्प भी नही था। क्योकि वेंटिलेटर पर आदमी को मरा हुआ ही समझा जाता है क्योकि पेशेंट को पंप के जरिये जबरदस्ती हार्ट को पम्पिंग किया जाता है। दिन के ११ बज रहे थे पापा का नाम पुकारा गया और हमे एक लिस्ट थमाया गया की ये सरे सामान लेकर जल्दी से आओ आपके मरीज को होश आ चूका है इनको ब्रश कराओ और कुछ हल्का भोजन जैसे खिचड़ी और चाय पिलाओ पर मम्मी ने बोला पापा को हमे चाय नही पिलाना चाहिए हमलोग हॉस्पिटल से निकले और लिस्ट का सारा सामान और दूध को उबलबाकर ले गए। मेरा हिम्मत नही हो रहा था की मै पापा के पास जाकर ये कर पाउ पर मेरा छोटा भाई गया और उसने पापा को ब्रश कराया और खिचड़ी खिलाय...

1/3/2017

Image
सुबह के ८ बज रहे थे मेरे पास मम्मी का फ़ोन आया की आज पापा का सर्जरी होगा उनको लेजाया गया है। मै और भैया घर से निकल गए घर से हॉस्पिटल की दुरी २५ किलोमीटर थी हम दोनों १ घंटे में पहुंच गए। मम्मी से मिले इतने में पता चला की हमारा बेड किसी और को देदिया गया है मम्मी और भाई समान लेकर सर्जरी रूम के बाहर बैठे थे। हमभी वही बैठ गए हमलोग भगवान से दुआ करने लगे तरह तरह की मन्नत मांगने लगे पापा का सर्जरी ठीक ठाक हो जाय। मम्मी ने बताया की पापा को रात में लिफ्ट में चककर आया था और सांस भी फूल रही थी फिर उन्होंने ऑक्ससीजन लगया काफी देर बाद उनको आराम मिला। हॉस्पिटल वैसे तो साफ़ था दिन में ४ से ५ बार पोछा लगता था पर रात को पता नही कहा से बहुत दीमक आ जाते जिससे रात को कोई भी ठीक से नींद नही ले पाता था। फिर अंदर से पापा का नाम लेकर बुलाया गया इनके साथ जो भी है सर्जरी रूम में मिलो मै और भाई जाकर मिले उन्होंने बताया की आपलोग और ५० हजार रूपये जमा कराइये क्यों की इनकी नसे भी बदलनी पड़ेगी हमने बोला हमलोग जमा करा चुके है तो उन्होंने कहा आपने सिर्फ वाल्व का और सर्जरी का पैसा जमा कराया है उन्होंने हमे बताय...