31/1/2017
आज रात के १० बजे किसीका फ़ोन आया मैने पूछा कौन उसने बताया मै नितिन मैन पूछा कौन नितिन उसने बताया जो आपसे २९ को मिला था आपके बत्रा बाले दोस्त का पड़ोसी मैने बोला बताइये उसने कहा जहा कल मिले थे व्ही पे मिलो मै और भाई वहा पहुंच गए। रात के समय वहा पर कोई भी नही था जबकि वो मैं रोड है फिर भी कोई नजर नही आ रहा था हमने उसको फ़ोन किआ तो वो मेरे बत्रा वाले दोस्त के साथ वहा पर आया और हमलोग आपस में हाथ मिलाया और बात को आगे बढ़ाया उसने बताया की उसने अपने डॉक्टर से बात की और डॉक्टर ने उसे बताया है की सर्जरी हो जाएगा पर उससे पहले कुछ टेस्ट होगा जो वहां एडमिट होने के बाद होगा। दोनों भाई आपस में बात करके सोचा और बोले कितना खर्चा लगेगा तो उसने बताया की आपके पापा की सर्जरी में तो २ लाख रूपये लगेगा पर जल्दी सर्जरी कराने के लिए आपको २ लाख रूपये घुस देना होगा हमने कहा ठीक है पर फिर उसने हमे बताया की अगर सिर्फ वाल चेंज होगा तो और अगर नसें लगानी पड़ी तो उसका खर्चा अलग से लगेगा। हमारे पास कोई दूसरा रास्ता भी नही था क्यों की हमदोनो भाई कोई हाई क्लास के रहनेवाले तो नही थे दोनों भाई ने बोला की हम घर पे अपने म...