Posts

Showing posts from 2017

7/3/2017

Image
कैसे है आपलोग। आज रोज की तहर मै और भइया हॉस्पिटल ९ बजे पहुंचे हमने पापा को खाना खिलाया और उन्हें बाहर घुनामे ले गए। हमलोग पापा से बात कर रहे थे हमे वार्ड में बुलाया गया। हमलोग वार्ड में पहुंचे तो नर्स ने हमे बताया की आपके पापा को डिस्चॉर्ज कर रहे है वो ठीक है आपको शॉप से मेडिसिन लेकर आना है हम आपको मेडिसिन कैसे देना है पेशेंट को ये समझा देंगे। मै और  छोटा भाई मेडिसिन लेने चले गए। हम मेडिसिन लेकर नर्स से मिले नर्स ने हमे मेडिसिन कैसे देना है और कब देना है ये बताया इतने मे पापा मम्मी और जीजा जी भी आए जिन्होंने सारा सामान वार्ड से ले लिया था। हमलोग बाहर निकलकर ऑटो बुक किया जिसमे पापा मम्मी और जीजा घर निकल गए। मै और भाई बाइक से घर पहुंचे। अगले दिन होली था हमलोग होली की तैयारी करने लगे। डॉक्टर ने हमे बताया था कुछ दिन पापा को हल्का भोजन देना बाद में वो सबकुछ खा सकते है। डॉक्टर ने हमे बताय की आपलोग किसी भी हालत में पापा को ब्लड थिन (पतला ) की और वार्फेन को देना कभी नही भूलना।                               ...

4/3/2017

Image
कैसे हो दोस्तों मै हररोज की तरह हॉस्पिटल के लिए घर से ९ बजे निकल गया आज ट्रैफिक डेली से बहुत ज्यादा था जिसके कारण मुझे हॉस्पिटल पहुंचने में २ घंटे लग गए मै ११ बजे हॉस्पिटल पहुंचा मम्मी पापा से मिलकर आईसीऊ से बारह आ रही थी मै मम्मी से मिला मम्मी ने बताया की पापा तुझको पूछ रहे थे नीरज मिलने नही आया तो मम्मी ने उनको बताया वो डेली आपसे एक बार तो मिलता था पर पापा को कुछ याद नही था मै कुछदेर बाहर ही बैठा आईसीऊ से पापा का नाम लेकर हमे बुलाया गया और बोलै गया की अपने पेशेंट को बाहर घुमाओ मै और भाई विल चेअर पे पापा को बिठाकर पापा को बाहर लाय पापा ने बाहर आकर गाँव से आय हुए जीजा और भईया से बात की आधे घंटे बाद पापा को दुबारा बुला लिया गया। हमने डॉक्टर से पापा के हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया की आज शाम तक इनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया जायगा शाम को ५ बजे पापा को वार्ड में शिफ्ट किया गया पापा के जख्म भी काफी भर चुके थे। आज पापा के साथ हॉस्पिटल में भाई रहने वाला था। मै मम्मी और भइया घर के लिए निकल गए मै अपना बाइक लेने पार्किंग में गया तो देखा किसीने मेरे बाइक का हैलमेट लॉक तोड़कर हैलमेट नि...

3/3/2017

Image
पापा के सर्जरी हुए २ दिन बीत चुके है उन्हें होश नही आरहा है हमलोगो की चिंता बढ़ती जा रही है। मन में कई प्रकार के ख्याल आ रहे थे कहि कोई दुर्घटना न घट जाय हमलगो बार बार डॉक्टर से जाकर पूछ रहे थे की हमारे पेशेंट का क्या हाल है पर उनके द्वारा हमे यही बताया जा रहा था की अभी वो वेंटिलेटर पर है जैसे ही उनको होश आता है आपको बता दिया जायगा। पापा के बाद जिनका सर्जरी हुआ उनलोगो को होश आ चूका था। हम कर भी क्या सकते थे हमारे पास कोई और विकल्प भी नही था। क्योकि वेंटिलेटर पर आदमी को मरा हुआ ही समझा जाता है क्योकि पेशेंट को पंप के जरिये जबरदस्ती हार्ट को पम्पिंग किया जाता है। दिन के ११ बज रहे थे पापा का नाम पुकारा गया और हमे एक लिस्ट थमाया गया की ये सरे सामान लेकर जल्दी से आओ आपके मरीज को होश आ चूका है इनको ब्रश कराओ और कुछ हल्का भोजन जैसे खिचड़ी और चाय पिलाओ पर मम्मी ने बोला पापा को हमे चाय नही पिलाना चाहिए हमलोग हॉस्पिटल से निकले और लिस्ट का सारा सामान और दूध को उबलबाकर ले गए। मेरा हिम्मत नही हो रहा था की मै पापा के पास जाकर ये कर पाउ पर मेरा छोटा भाई गया और उसने पापा को ब्रश कराया और खिचड़ी खिलाय...

1/3/2017

Image
सुबह के ८ बज रहे थे मेरे पास मम्मी का फ़ोन आया की आज पापा का सर्जरी होगा उनको लेजाया गया है। मै और भैया घर से निकल गए घर से हॉस्पिटल की दुरी २५ किलोमीटर थी हम दोनों १ घंटे में पहुंच गए। मम्मी से मिले इतने में पता चला की हमारा बेड किसी और को देदिया गया है मम्मी और भाई समान लेकर सर्जरी रूम के बाहर बैठे थे। हमभी वही बैठ गए हमलोग भगवान से दुआ करने लगे तरह तरह की मन्नत मांगने लगे पापा का सर्जरी ठीक ठाक हो जाय। मम्मी ने बताया की पापा को रात में लिफ्ट में चककर आया था और सांस भी फूल रही थी फिर उन्होंने ऑक्ससीजन लगया काफी देर बाद उनको आराम मिला। हॉस्पिटल वैसे तो साफ़ था दिन में ४ से ५ बार पोछा लगता था पर रात को पता नही कहा से बहुत दीमक आ जाते जिससे रात को कोई भी ठीक से नींद नही ले पाता था। फिर अंदर से पापा का नाम लेकर बुलाया गया इनके साथ जो भी है सर्जरी रूम में मिलो मै और भाई जाकर मिले उन्होंने बताया की आपलोग और ५० हजार रूपये जमा कराइये क्यों की इनकी नसे भी बदलनी पड़ेगी हमने बोला हमलोग जमा करा चुके है तो उन्होंने कहा आपने सिर्फ वाल्व का और सर्जरी का पैसा जमा कराया है उन्होंने हमे बताय...

27/2/2017

Image
आज मै और मेरे भाई ने चाचा से बोला आपने ब्लड का इंतजाम नही कराया उन्होंने बहाना बना दिया मै भूल गया हमदोनो भाई ने सोचा कोई और इंतजाम करना होगा फिर भाई और मैंने अपने दोस्तों से बात की मेरा दोस्त सोनू ब्लड डोनेट करने आया और ब्लड डोनेट कर दिया हमने उसको जूस पिलाया जिससे उसको कमजोरी ना हो और वो मम्मी पापा से मिला और घर चला गया। तक़रीब ११ बजे मेरे भाई के ऑफिस से उसके दोस्त आये उन्होंने भी ब्लड डोनेट किया जिसका नाम रवि था जिसने जूस भी नही  लिया और वो चला गया। दूसरा दोस्त आया जो अपना एक कोचिंग सेंटर चलता था सीट फूल होने के कारण डॉक्टर ने बोला आप १ घंटे वटे करलो पर वो हमसे मिले बिना वहा से चला गया। रात को १० बजे मेरा भाई ऑफिस से सीधा हॉस्पिटल आया तो उसने बताया की रवि जो ब्लड डोनेट करके बिना जूस पिए चला गया था आगे जाकर मेट्रो में चकराकर गिर गया हमने उसके बारे में पूछा अभी वो ठीक तो है तो भाई ने बताया की मैने उसे मेट्रो से निकलकर जूस पिलाया अभी वो ठीक है। आज २८ फरवरी २०१७ को भाई के ऑफिस से एक और दोस्त आया उसने ब्लड डोनेट किया हमने उसे जूस पिलाया और खाना भी खिलाया और वो चला गया। आ...

26/2/2017

Image
आज २६ फरवरी २०१७ को पापा को सर्जरी के लिए तैयार किया जा रहा था। जिसमे उन्हें एनिस्थिसिया के लिए प्रीपेर किया गया उन्हें लेजाया गया और २ घंटे बाद वापस भेज दिया गया ये बोलकर आज की सीट बुक हो चुकी है। हमलोग कोई दवाव नही बनाना चाहते थे क्यों की हमलोग जिसमे मै मेरा भाई और मम्मी इतने दिनों में देख चुके थे जिस जिस ने सर्जरी प्रेसर में करवाया उनका सर्जरी खराब हो चूका था। उनलोगो की हालत गंभीर थी। हमने सोचा की बिहार से अपने कुछ रिस्तेदार जैसे मामा के लड़के और उनके दमाद को बुला लिया जाय जिससे हमे थोड़ी हिम्मत मिले और हम मजबूत हो सके अगले दिन मेरे जीजा जी और मेरे मामा के लड़के यानि मेरे बड़े भइया दिल्ली आ गए। डेली पापा को सर्जरी के लिए तैयार कराया जाने लगा और कुछ रीज़न बताकर वापस कर दिया जाता था। हमे बताया गया की आपलोग ५ यूनिट ब्लड का इंतजाम करके जमा करा दो हमलोग इंतजाम में जुट गए। मैंने १ यूनिट मेरे भाई ने १ यूनिट जमा कराया मैंने और मेरे भाई ने पापा के फुफेरे भाई से बोला चाचा आपके अंडर में बहुत से गार्ड काम करते है उनसे बोलकर ३ यूनिट ब्लड का इंतजाम करादो उन्होंने बोला थिक है मै कल बताऊंगा।   ...

8/2/2017

Image
आज ८ फरवरी २०१७  मै भाई और मम्मी पापा  सुबह १०  बजे गोबिंद  भल्लभ पंत हॉस्पटल पहुंच गए और डॉक्टर से मिलने का इंतजार करने लगे फिर नितिन का फोन आया उसने हमको डॉक्टर  मिलाया फिर आगे ऐसी घटना घटी जिसे हमलोग आज भी नही भूल सकते  जो एक रियली सच्ची घटना है जो आज मै आपलोगो को बताने जा रहा हु। नितिन ने बताया की आपलोगो को आज ही १  लाख १ ५ हजार रूपये जमा करने होंगे जो मै  डॉक्टर और स्टाफ को दूंगा जिससे आपका काम तेजी से होगा और आपके पापा आज ही एडमिट हो जायँगे और एडमिट होने ४ दिन बाद उनका सर्जरी हो जायगा। उसने एडमिट पेपर बनवा दिया पापा को एडमिट कर लिया गया हमने उससे बोला की आज हम पैसे लेकर नही आये है तो उसने कहा की आप पैसे लेकर आजाओ नही तो डॉक्टर एडमिट कैंसिल कर देगा फिर मै भी कुछ नही कर पाऊंगा हमलोग भी क्या करते पापा का सेजरी जल्दी कराना चाहते थे क्यों की एम्स के और बत्रा के डॉक्टर ने बोल दिया था की इनके पास ७ दिन का समय है। मै और मम्मी घर निकल गए पैसे लेने रास्ते मे हमने सोचा की अगर हमने पुरे पैसे देदिया और वो इंकार कर दिया तो हमलोग क्या करलें...

1/2/2017

Image
आज मै मम्मी भाई और पापा गोबिंद भल्लभ पंत हॉस्पिटल सुबह ८ बजे पहुंच गए और नितिन का इंतजार करने लगे करीब १ घंटे बाद नितिन आया और उसने कहा आपलोग ४ फ्लोर पे मिलो मै अटेंडेंस लगाकर आ रहा हु फिर महलोग वहा पहुंचकर उससे मिले उसने हमारे पापा के पछले सारे पेपर को लिया और डॉक्टर को दिखाया और डॉक्टर ने उसपे पापा का नाम लिखा और बोला इनका फाइल बनवा लो रिजिस्ट्रेसन करा लो फिर नितिन वो पेपर लेकर काउंटर पे गया और रजिस्ट्रेशन कराया और फिर ८ टेस्ट लिखे डॉक्टर ने हमने सब कराया और फिर डॉक्टर से जाकर मिले। डॉक्टर ने हमे बताया की हम जो मेडिसिन लिख रहे है उसको लेना है और सारे टेस्ट का रिपोर्ट लेकर अगले हफ्ते मिलो क्योकि उन टेस्ट में से एक टेस्ट का रिपोर्ट ७ दिन में आता है।  हमलोग बाहर आ गए फिर नितिन आया हमने उससे पूछा की इस २ मेडिसिन से क्या होगा जबकि बत्रा जैसे हॉस्पिटल ने इतनी महंगी दवाई लिखी उससे कुछ खास असर नही हो रहा तो उसने बताया की इस हॉस्पिटल में ज्यादा दवाई नही दी जाती और वो चला गया।  हमने आपस में बात की और सोचा की हम दोनों जगह का दवाई देंगे जबतक सर्जरी नही होता और हमने बाहर के मेडिसि...

31/1/2017

आज रात के १० बजे किसीका फ़ोन आया मैने पूछा कौन उसने बताया मै नितिन मैन पूछा कौन नितिन उसने बताया जो आपसे २९ को मिला था आपके  बत्रा बाले दोस्त का पड़ोसी मैने बोला बताइये उसने कहा जहा कल मिले थे व्ही पे मिलो मै और भाई वहा पहुंच गए। रात के समय वहा पर कोई भी नही था जबकि वो मैं रोड है फिर भी कोई नजर नही आ रहा था हमने उसको फ़ोन किआ तो वो मेरे बत्रा वाले दोस्त के साथ वहा पर आया और हमलोग आपस में हाथ मिलाया और बात को आगे बढ़ाया उसने बताया की उसने अपने डॉक्टर से बात की और डॉक्टर ने उसे बताया है की सर्जरी हो जाएगा पर उससे पहले कुछ टेस्ट होगा जो वहां एडमिट होने के बाद होगा। दोनों भाई आपस में बात करके सोचा और बोले कितना खर्चा लगेगा तो उसने बताया की आपके पापा की सर्जरी में तो २ लाख रूपये लगेगा पर जल्दी सर्जरी कराने के लिए आपको २ लाख रूपये घुस देना होगा हमने कहा ठीक है पर फिर उसने हमे बताया की अगर सिर्फ वाल चेंज होगा तो और अगर नसें लगानी पड़ी तो उसका खर्चा अलग से लगेगा। हमारे पास कोई दूसरा रास्ता भी नही था क्यों की हमदोनो भाई कोई हाई क्लास के रहनेवाले तो नही थे दोनों भाई ने बोला की हम घर पे अपने म...

29/1/2017

Image
आज मै और मेरा भाई मेरे दोस्त ने जो जी बी पंत  में काम करने वाले पड़ोसी का नंबर दिआ उससे बात की उसने हमे घर से दूर मंदिर के बाहर बुलाया हम दोनों भाई ने उससे जाकर मिले तो उसने पापा के पीछे जो भी इलाज और मेडिसिन चला उसका पेपर माँगा हम दोनों भाई ने उसकी कॉपी कराकर उसको दी उसने कहा कल डॉक्टर से बातकरके हमे बताएगा कितना खर्चा लगेगा। दोनों भाई ने सोचा और पूछा कितना समय लगेगा सर्जरी में और सर्जरी के बाद उनके लाइफस्टाइल पे क्या फर्क पड़ेगा और भी जानकारी हमदोनो ने उससे ली। उसने हमे बताया की कोई ख़ास असर नही  पड़ेगा। आज हमलोग ये सोच रहे थे की आज हमारे साथ अगर कोई बुजुर्ग या हमारे परिवार के बड़े लोग होते तो हमे साहस मिलता हमने उसदिन फील किया की घर पे अगर कोई बड़े और बुजुर्ग लोगो के होने की अहमियत और आज हम दोनों भाई की उम्र ही क्या है मै २४ साल का हु और मेरा भाई २३ साल का। हमलोग घर गए और उसके फोन का इंतजार करने के सिवा कोई दूसरा रास्ता भी नही था।                                       ...

27/1/2017

Image
आज मै और मेरा छोटा भाई  पापा को बत्रा हॉस्पिटल लेकर गए क्यों की किसे ने हमे बतया की वहा पर हार्ट के स्पेस्लिस्ट संजीव कुमार से दिखाओ मै और भाई उनसे अप्पोइन्मेंट लेकर मिले तो उन्होंने भी यही बताया की सर्जरी के आलावा कोई दूसरा रास्ता नही हैं पर उन्होंने कुछ ऐसी मेडिसिन लिखी किस्से पापा को और आराम मिला। मै और भाई पैसे के बंदोबस्त में जुट गए डॉक्टर संजीव कुमार ने हमे बताया की सर्जरी में तक़रीब ९ लाख रूपये लग जायेगा हमलोग जो मिडिल क्लास के रहनेवाले कहा से इतनी जल्दी इतने पैसे का बंदोवस्त कर पाते फिर हमलोग दूसरे हॉस्पिटल का पता लगाया और हमे पता चला की गोबिंद बल्लभ पंत हॉस्पिटल में भी हार्ट का अच्छा इलाज होता है। मैंने अपने एक दोस्त जो बत्रा हॉस्पिटल में मसीन ऑपरेट का काम करता है उससे बात की तो उसने बताया की बत्रा हॉस्पिटल में अच्छा इलाज नही होता उसने मुझे गोबिंद बल्लभ पंत का एडवाइस दिआ और उसने मुझे बताया की मै अपने के परोसी का नंबर दूंगा जो गोबिंद भल्लभ पंत हॉस्पिटल में काम करता है।                           ...

24/1/2017

Image
में एक स्टूडेंट हु आज २४ जनवरी के दिन मेरे साथ जो हुआ वो किसी के साथ भी साथ ना हो ऐसी दुआ है मेरा भग्वान से क्योकि अभी मेरी बेटी को जन्मे साल भी नही हुआ और मेरे पापा को हार्ट का दूसरा अटैक आ चूका है और मेरे पापा आज २ महीने हो चुके है वो सोय नही है आज उनकी तबियत और भी खराब है रात के १० बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है मेरे मामा और चाची और बाकी के रिस्तेदार भी आ चुके है और मेरे पापा ने कहा अब मुझशे बर्दास्त नही हो रहा मुझे हॉस्पिटल ले चलो और हमने ऑटो बुक किआ और हम एम्स पहुच गए वहा पर हमने पापा को एडमिट किआ तकरीबन २ घंटे बाद डॉक्टर ने पापा के सारे टेस्ट करने के बाद पापा को ऑक्ससीजन का मास्क लगाया और २ सुई लगाई और पापा को आराम मिला और वो सो गऐ और अगले दिन पापा को सुबह ८ बजे छुट्टी मिल गया. हम लोगो ने सोचा अब सब नार्मल होगा पर साम होतेहोते फिर पापा का हालत वैसा ही हो गया हमलोग फिर से पापा को हॉस्पिटल ले कर गए तो डॉक्टर ने पापा को एडमिट करने से मना कर  दिया  हमने डॉक्टर को रिकवेस्ट किआ तो उन्होंने एडमिट तो किआ काफी देर के बाद एक डॉक्टर की टीम आई उन्होंने चेक किआ और वो चले ...